नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भवन सामग्री के मलबे से उठने वाली धूल की रोकथाम के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बड़ी कवायद शुरू की है। आयोग ने पूरे एनसीआर में हर पांच किलोमीटर पर भवन सामग्री का मलबा एकत्रित करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने इसके लिए एक अप्रैल तक का समय निर्धारित किया है। राजधानी दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण का एक बड़ा कारण धूल है। सड़क पर उड़ने वाली धूल के अलावा भवन निर्माण और ध्वस्तीकरण से भी बड़ी मात्रा में धूल उड़ती है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ज्यादातर स्थानों पर अलग-अलग विकास कार्य चल रहे हैं। इन विकास कार्यों से भवन सामग्री का मलबा भी बड़ी संख्या में निकलता है। यूं तो इस मलबे को एकत्रित करने और इनका समुचित निस्तारण करने के लिए नागरिक संस्थाओं की ओर से नियमों का निर्धारण किया गया है। ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.