फरीदाबाद। दुर्गेश झा, जून 7 -- फरीदाबाद में दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर जेसीबी चौराहे के पास शनिवार तड़के करीब 3:00 बजे दो कारों के बीच हुई जबर्दस्त भिड़ंत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही कारों में सवार 2 लोग भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा जेसीबी कट के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फरीदाबाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, हादसे में मरने वाले तीनों व्यक्ति जेसीबी कम्पनी के कर्मचारी थे। सभी नाइट ड्यूटी खत्म कर एक कार में सवार होकर पलवल जाने के लिए हाईवे पर बने कट से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान पलवल की ओर से आ रही तेज रफ्तार दूसरी कार ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि एक कार के बोनट में आग लग गई, साथ ही दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.