किशनगंज, जून 13 -- किशनगंज, संवाददाता। अखिल भारतीय शतरंज संघ के तत्वावधान में 21वीं दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रैंडमास्टर्स शतरंज प्रतियोगिता-2025 का शुभारंभ राजधानी के त्रिवोली गार्डन्स, छत्तरपुर एनक्लेव में हुआ। यह प्रतियोगिता 7 जून से 14 जून तक चलेगी, जिसमें भारत समेत विभिन्न देशों से 2554 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इनमें 24 ग्रैंडमास्टर्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं, जो इसे एशिया की सबसे बड़ी क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता बनाते हैं। प्रतियोगिता तीन श्रेणियों-कैटेगरी ए, बी और सी-में आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल पुरस्कार राशि Rs.1.21 करोड़ निर्धारित है। कैटेगरी 'सी, जिसकी शुरुआत 11 जून से हुई, में भारत के विभिन्न राज्यों-पंजाब, असम, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, ओडिशा, महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात, झारख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.