नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- राजधानी दिल्ली में अब ठंड का अहसास बढ़ने वाला है। मौसम विभाग का अनुमान है कि हवा कि दिशा अब मुख्यतः उत्तरी पश्चिमी होने के आसार हैं। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अगले दो-तीन दिन में तीन डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। दिल्ली में इन दिनों सुबह से ही तेज खिली हुई धूप निकल रही है। जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी का रुख बना हुआ है। खासतौर पर न्यूनतम तापमान लगातार सामान्य से ऊपर है। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि, न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 53 से 92 फीसदी तक रहा।सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहने के आसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.