नई दिल्ली, फरवरी 7 -- प्रदूषण की खबरों के बीच यमुना नदी को लेकर दिल्लीवालों के लिए एक अच्छी खबर आई है। अब आप दिल्ली में ही क्रूज का आनंद ले सकेंगे। दिल्ली सरकार यमुना नदी में पर्यटन को बढ़ावा देने और नदी के कायाकल्प के हिस्से के रूप में एक खास यमुना क्रूज सर्विस शुरू करने जा रही है। क्रूज कबसे चलेगी इसकी तारीख भी सामने आ गई है।कब से शुरू होगा सफर? दिल्ली सरकार की योजना के मुताबिक, इस क्रूज सर्विस की लॉन्चिंग 20 फरवरी 2026 को की जाएगी। इससे पहले 16 या 17 फरवरी को इसका ट्रायल रन होगा। यह तारीख इसलिए खास है क्योंकि इसी समय दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार अपना पहला साल पूरा करने का जश्न मना रही होगी।रूट और टाइमिंग अधिकारियों के मुताबिक, यह क्रूज सोनिया विहार से जगतपुर के बीच चलेगा। यह सफर 5 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें करीब एक घंटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.