नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा 10 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार की से हवा चलने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 21 मार्च से 25 मार्च तक आसमान साफ रहेगा और तापमान बढ़ने की संभावना है। इस बीच 37 डिग्री सेल्सियस तक पारा चढ़ सकता है। बुधवार को राजधानी के तापमान में बहुत बदलाव नहीं देखा गया। अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। राजधानी के कई इलाके में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस भी दर्ज किया गया। बुधवार को राजधानी में आर्द्रता का अधिकतम स्तर 89 फीसद दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम स्तर 22 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.