नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, जून 23 -- राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया, लेकिन नमी के चलते लोग दिनभर उमस से परेशान रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आज हल्की बारिश होने के साथ ही हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहने के आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने 23 और 24 जून के लिए दो दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वही, 24 जून को अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस दौरान बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के साथ आंधी और बिजली कड़कने के भी आसार हैं।कुछ ही दूरी पर मॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.