नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, अप्रैल 21 -- दिल्लीवालों के लिए अच्छी खबर है। सरकार पानी के बकाया बिलों में लगने वाले लेट पेमेंट सरचार्ज के साथ उस पर लगने वाले जुर्माने से 100 फीसदी तक राहत दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने फिलहाल एलपीएससी (लेट पेमेंट सरचार्ज) को लेकर जल बोर्ड से जानकारी मांगी है। ऐसे कितने उपभोक्ता हैं जिन्होंने लंबे समय से पानी का बिल जमा नहीं किया है। बता दें कि, दिल्ली में वर्तमान में 28 लाख 99 हजार 615 पानी के कनेक्शन हैं। इसमें घरेलू और व्यावसायिक, दोनों तरह के कनेक्शन शामिल हैं। इसमें 18.54 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं जो 20 हजार लीटर प्रतिमाह निशुल्क जल योजना का लाभ ले रहे हैं। मतलब उनका पानी का बिल शून्य आता है। बाकी बचे करीब 11 लाख उपभोक्ताओं में से 4.22 लाख ने, बीते एक साल से एक बार भी पानी का बिल नहीं भरा है। इस कारण उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.