नई दिल्ली, मई 31 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम की संपत्ति कर निपटान योजना आज (रविवार) से लागू हो रही है। इसके तहत दिल्ली के करदाताओं को मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 के साथ पिछले पांच वर्षों (वित्तीय वर्ष 2020-21 से लेकर 2024-25 तक) का संपत्ति कर जमा कराना होगा। इसके बाद करदाताओं का बकाया संपत्ति कर और उस पर लगा हुआ जुर्माना माफ हो जाएगा। निगम की यह योजना 30 सितंबर तक जारी रहेगी। संपत्ति कर माफी योजना से जुड़ा प्रस्ताव 21 मई को हुई सदन की बैठक में पारित हुआ था। आयुक्त अश्विनी कुमार ने संपत्ति कर माफी योजना के प्रस्ताव को एजेंडे शामिल किया था। अधिकारियों के अनुसार योजना के जरिए दिल्ली के 13 लाख करदाताओं के साथ अन्य करदाताओं को भी निगम के संपत्ति कर विभाग के दायरे में लाने पर जोर रहेगा। संपत्ति कर माफी के तहत पांच सौ करोड़ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.