राजन शर्मा, फरवरी 12 -- दिल्ली के पहाड़गंज में तुर्कमेनिस्तान के सैलानी ने एक होटल के बाहर गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की। वह नशे की हालत में होटल से मुफ्त कमरा मांग रहा था जिसे स्टाफ ने मना कर दिया। इससे गुस्साकर उसने खुद को घायल कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और खून से लथपथ युवक को काबू कर लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया जिससे उसकी जान बच गई। डॉक्टरों ने उसके नशे में होने की पुष्टि की है।पुलिस की मुस्तैदी से बची जान एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में बुधवार को तुर्कमेनिस्तान के युवक जेयहुन ने होटल के बाहर जान देने की कोशिश की। पुलिस की मुस्तैदी से 29 वर्षीय जेयहुन की जान बचा ली गई। जेयहुन को तत्काल लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जा...