दिल्ली, फरवरी 13 -- ईस्ट दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में स्थित एक होटल के चौथे फ्लोर से शुक्रवार को एक 20 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर छलांग लगा ली। युवती को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका ईलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि वे एक 22 वर्षीय शख्स के साथ होटल आई थी और फिर उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। पुलिस के मुताबिक बहस के बाद ही युवती ने कथित तौर पर छलांग लगाई। पुलिस को दोपहर करीब 1 बजे एक कॉल रिसीव हुई जिसमें बताया गया कि फर्श बाजार इलाके के पास 60 फीट रोड पर स्थित एक होटल से एक लड़की ने छलांग लगा ली है। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि सुंदर नगरी की निवासी युवती ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले 22 वर्षीय युवक के साथ होटल में चेक-इन किया था।कमरे में हुई थी जमकर बहस पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है...