नई दिल्ली, मई 5 -- दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास एक हैरान करने वाली घटना हुई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक ऑटो चालक ने अपनी मकान मालकिन से नोंकझोंक के बाद खौफनाक कदम उठाते हुए फ्लाईओवर से यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना रविवार को सुबह 5.35 बजे गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास हुई। ऑटो चालक का नाम सोहन सिंह नागी है। उसकी उम्र 49 साल बताई जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑटो चालक सोहन सिंह नागी अपनी मकान मालकिन तारा देवी (55) को लेकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान उनके बीच तीखी बहस हो गई। इसके बाद नागी ने फ्लाईओवर के पास अपना ऑटो रोका और यमुना नदी में कूद गया। ऑटो चालक सोहन सिंह नागी के अचानक उठाए गए इस कदम से जांच अधिकारी हैरान हैं। घटना के बाद पीसीआर कॉल कर के घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि राहुल कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.