पीटीआई, अगस्त 7 -- दिल्ली के पटेल नगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घरेलू काम-काज करने वाली महिला ने काम करने वाले घर के बाथरुम में पहले बच्चे को जन्म दिया, फिर नवजात बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी। बेरहम मां ने अपने नवजात बच्चे के शव को कूड़े के थैले में फेंक दिया। पुलिस ने रोशनी नामक 26 साल की महिला को गिरफ्तार कर लिया है।गांव में प्रेमी से बनाए संबंध, लेकिन फिर. जानकारी में सामने आया है कि महिला नवंबर 2024 में एक शादी में शामिल होने के लिए अपने गाँव गई थी। इसके बाद उसने बच्चे को जन्म दिया। यहाँ उसने अपने प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली आने के बाद उसे गर्भावस्था के बारे में पता चला, तो उसने अपने प्रेमी को इसकी जानकारी दी। बच्चे की बात सामने आने पर प्रेमी अपनी प्रेमिका का सा...