नई दिल्ली, फरवरी 6 -- रेखा गुप्ता सरकार ने शहर की बढ़ती आबादी की परिवहन जरूरतों को पूरा करने के लिए दिल्ली यूनिफाइड मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (DUMTA) और दिल्ली अर्बन ट्रांसपोर्ट फंड (DUTF) के गठन के लिए विधेयक का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार ने पिछले साल दिसंबर में इसके लिए टास्क फोर्स का गठन किया था। परिवहन, शहरी विकास, वित्त, लोक निर्माण और योजना विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों वाला ये टास्क फोर्स जल्द मसौदा तैयार कर सरकार के सामने रिपोर्ट पेश करेगा। टास्क फोर्स में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA), दिल्ली नगर निगम (MCD), दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC), दिल्ली परिवहन निगम (DTC), राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) और भारतीय रेलवे जैसे प्रमुख नागरिक और ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.