लखनऊ, मार्च 16 -- होली के बाद दिल्ली, मुंबई व चंडीगढ़ समेत अन्य शहरों में पढ़ाई कर रहे छात्रों और नौकरीपेशा लोगों का वापस अपने काम पर लौटने के चलते रविवार को रेलवे स्टेशन से लेकर बस अड्डों तक पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। कई नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग के कारण यात्री परेशान दिखे तो आईआरसीटीसी के सुस्त सर्वर ने तत्काल कोटे की आस लगाए बैठे यात्रियों को मायूस कर दिया। कोटा खुलने के महज पांच मिनट में ही दिल्ली, मुंबई रूट की ट्रेनों की सीटें फुल हो गईं। मजबूरी में यात्रियों को जनरल कोच में सफर करना पड़ा। वहीं एक दिन के सन्नाटे के बाद आलमबाग, चारबाग और कैसरबाग बस अड्डों पर भी यात्रियों का दबाव रहा। होली बाद दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ लौटने वालों का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। चारबाग व लखनऊ जंक्शन सहित राजधानी के सभी रेलवे स्टेशनों पर य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.