बेगुसराय, नवम्बर 14 -- बखरी, निज संवाददाता। रोचक मुकाबले के बीच एनडीए के लोजपा रामविलास के उम्मीदवार संजय पासवान ने बखरी विधानसभा से जीत का रिकॉर्ड दर्ज कराया है। इन्होंने सूर्यकांत पासवान से 17 हजार 318 मतों से जीत दर्ज किया है। संजय पासवान को कुल 98 हजार 511 मत मिले हैं। वहीं सीपीआई के सूर्यकांत पासवान को 81 हजार 193 मत प्राप्त हुए हैं। कुल 28 राउंड की हुई मतों की गिनती में महज तीन राउंड में ही सूर्यकांत पासवान ने अपनी बढ़त बनायी है। पहले राउंड में संजय पासवान को 3358 मत मिले है। वहीं सूर्यकांत पासवान को 2970 मत प्राप्त हुए। 380 मतों से संजय आगे रहे हैं। वहीं दूसरे राउंड में सूर्यकांत पासवान को 7087 मत मिले हैं जबकि संजय पासवान को 6687 मत प्राप्त हुए हैं। 400 मतों से सूर्यकांत पासवान आगे रहे हैं। जबकि तीसरे, चौथे, पांचवे और छठे राउंड मे...