पीलीभीत, अगस्त 1 -- दियोरिया कला। दियोरिया उपकेंद्र पर बुधवार रात से विद्युतापूर्ति ठप्प हो गई। यहां 33 केवीए में फाल्ट के बाद लोगो को असुविधा का सामना करना पड़ा। लोकल फाल्ट और उपकेंद्र पर मशीनों में खराबी लगातार 20 घंटे आराम फरमाने के बाद तब जाकर कहीं विद्युतापूर्ति शुरू हो पाती है। जबकि ग्रामीणों को 18 घंटे निर्बाध विद्युतापूर्ति का दावा अधिकारी कर रहे है। विद्युतापूर्ति ठप होने से घरेलू इनवर्टर भी जबाब दे रहे हैं। ऐसे में शाम के समय घरों में उजाला करने की समस्या खड़ी हो गई है। जेई धर्मेंद्र कुमार ने समस्या के बाबत फोन रिसीव नहीं किया। उपखंड अधिकारी बिलसंडा ने बताया गया कि रात को 33 केवीए में फाल्ट हुआ था। जिसे सुबह सही किया गया है। फाल्ट सही होते ही सप्लाई दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.