साहिबगंज, जुलाई 20 -- साहिबगंज। गंगा नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए शनिवार को अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत ने जिला के रामपुर दियारा क्षेत्र का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने दियारा क्षेत्र में हो रहे कटाव तथा जलस्तर में हो रही तीव्र बढ़ोतरी का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया की रामपुर दियारा क्षेत्र में वर्तमान में करीब 25 परिवार निवास कर रहे हैं, जो संभावित बाढ़ के गंभीर खतरे की जद में हैं। उक्त परिस्थिति को गंभीरता से लेते हुए अपर समाहर्ता ने दियारा क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे शीघ प्रशासन की ओर से बनाए गए सुरक्षित आश्रय स्थलों , विशेष रूप से आश्रम गिरी राहत शिविर में जाकर शरण लें। उन्होंने बताया कि राहत शिविर में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं मसलन, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.