सहरसा, अप्रैल 11 -- सलखुआ, संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र के फरकिया दियारा इलाके में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से बिजली गुल है। बिजली बाधित रहने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जो सीधा बिजली विभाग के घोर लापरवाहियों के पारदर्शिता को दर्शाता है। फरकिया क्षेत्र में सलखुआ के चानन, कबीरा, अलानी एवं साम्हरखुर्द तो वहीं सिमरी बख्तियारपुर के घोघसम, कठडूमर, बेलवाड़ा व धनुपुरा पंचायत में हजारों की आबादी वाले इलाके अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बीते 24 घंटों के अधिक समय से बिजली गुल रहने के कारण अन्य प्रकार की कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। लोग जरूरतों में भी किसी से मोबाइल फोन द्वारा संपर्क नहीं कर पाता है। मोबाइल चार्ज नहीं रहने के कारण अपनों से दूर रोजगार की तलाश में निकले मजदूर भी अपने बच्चों से संपर्क नहीं कर पा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.