नई दिल्ली, फरवरी 7 -- मुन्नाभाई एमबीबीएस के गाने 'देख ले' से रातों-रात फेमस हुईं मुमैत खान ने 13 साल की उम्र में इंडस्ट्री में काम शुरू कर दिया था। मुमैत ने 18 की उम्र मुमैत 'देख ले' गाने में नजर आईं और रातोंरात फेमस हो गईं। उसके बाद मुमैत को कई हिंदी, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों के चार्टबस्टर आइटम नंबर, बोल्ड रोल्स ऑफर हुए और वो एक सेक्स सिंबल के रूप में जानी जाने लगीं। इस सफल करियर में एक ऐसा मोड़ आया कि मुमैत स्पॉटलाइट से अचानक गायब हो गईं।इन फिल्मों में भी नजर आईं मुमैत खान 'देख ले' गाने के बाद मुमैत ने 'हलचल', 'लकी: नो टाइम फॉर लव', 'राउडी राठौर' जैसी हिंदी फिल्मों और तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'छत्रपति' और 'पोकिरी' में काम किया। हालांकि, फिर एक दुर्घटना हुई जिसके बाद मुमैत कोमा में चली गई थीं। डॉक्टर ने उन्हें काम न करने की सलाह दी और फिर सात स...