गोरखपुर, मई 11 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में बादलों की मौजूदगी के बावजूद सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है। लगातार चौथे दिन अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ। जबकि आसमान में काले बादल मौजूद रहे। पूर्वी यूपी में उमस व गर्मी बदस्तूर कहर बरपा रही है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। शनिवार को आसमान में सुबह से हल्के बादल छाए रहे। सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली दिनभर चली। दोपहर में आसमान में बादलों की मौजूदगी के बावजूद सूरज की तपिश बनी रही। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में इजाफा हुआ है। शनिवार को रात का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सूरज की तपिश और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.