भागलपुर, अक्टूबर 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बीते तीन दिन से बह रही पछुआ हवाओं से मौसम में बदलाव होने लगा है। दिन से गर्मी व उमस बहुत हद तक खत्म हो चुकी है और दिन का मौसम शुष्क बना हुआ है। जबकि रात में ओस पड़ने से मौसम सुहाना हो चुका है। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो आगामी तीन से चार दिन में बिहार से दक्षिण-पश्चिम मानसून लौट जाएगा तो दिन एवं रात के तापमान में गिरावट आएगी तो रात में हल्की सिहरन का एहसास होगा। एक डिसे लुढ़का रात का पारा तो दिन के तापमान में मामूली गिरावट बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट आई तो वहीं रात का पारा एक डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक...