अररिया, फरवरी 1 -- पिछले करीब एक सप्ताह से घने कोहरे के साथ भीषण ठंड से बेहाल हैं लोग अगले तीन चार दिनों तक कोहरे के साथ ठंड का जारी रहेगा प्रकोप: मौसम वैज्ञानिक अधिकतम तापमान का पारा 24 डिसे व न्यूनतम पारा 12 डिसे दर्ज अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में ठंड का प्रकोप जारी है। खासकर सुबह और शाम ठंड से लोगों का हाल बेहाल रहता है। घने कोहरे की चादर से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। दिन में मौसम साफ होने के बावजूद लोगों को कनकनी कोई खास राहत नहीं मिल रही है। खासकर सुबह और शाम के वक्त लोगों को ठंड का अधिक सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में धूप से थोड़ी राहत महसूस हो रही है। शुक्रवार को भी जिले में ठंड का कहर जारी रहा। दिन के करीब 11 बजे के आसपास धूप निकलने के बााद भीषण ठंड से परेशान लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। हालांकि शाम ढलते ही ठंड का असर बढ़ गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.