कटिहार, अक्टूबर 18 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में अक्टूबर के मध्य तक पहुंचते-पहुंचते मौसम ने धीरे-धीरे करवट लेना शुरू कर दिया है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं, जबकि रातें अब भी सुहानी बनी हुई हैं। अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि की संभावना जताई गई है, वहीं रात का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और वातावरण शुष्क बना रहेगा। हल्का ठंड का होने लगा अहसास कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार के मौसम वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सुबह और शाम के समय लोगों ने ठंड का हल्का अहसास किया। जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 4 से 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.