कटिहार, अगस्त 28 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। कटिहार जिले में मौसम का रुख अगले 24 घंटे में बदलने वाला है। मौसम विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर स्थिर रहेगा, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। आसमान में करीब 70 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे और देर रात तक बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। हवा की रफ्तार में आएगी तेजी कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि बुधवार को आसमान में हल्का से मध्यम बादल छाया रहा। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में उत्तर-पूर्वी हवा की गति 6 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम और सुहाना होगा। किसानों को मिलेगी राहत बारिश की संभावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.