हरिद्वार, मई 15 -- धर्मनगरी में गुरुवार को दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस हो गया। इससे लोगो गर्मी से हलकान रहे। बहादराबाद अनुसंधान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को धूप की तपिश बनी रही। इस कारण दिन में लोग गर्मी से बेहाल रहे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा था। बढ़ते तापमान और ग्राम हवाओं के कारण दिन में गर्मी ने लोगों के पसीने निकाल दिए। दिन में लोग तेज धूप से बचने के लिए अपना मुंह ढाक कर, छाता लेकर सड़कों पर आवाजाही करते दिखे। धर्मनगरी में पूरा दिन लोग गर्मी से जूझते रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.