हरिद्वार, अगस्त 25 -- हरिद्वार। धर्मनगरी में सोमवार को पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि दिन में हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को परेशान किया। बावजूद इसके बादल छाने के कारण लोगों को धूप की तपिश और गर्मी से राहत मिली। वहीं मौसम के बदलते मिजाज के बीच अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान में गिरावट और बादलों के कारण सोमवार को गर्मी का अहसास कम रहा। शाम के समय भी लोगों को गर्मी से राहत मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.