बरेली, अप्रैल 19 -- गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार रात को राहत मिली। रात को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक बरेली में बारिश होने की अनुमान है। एक दिन पहले हल्की बूंदाबांदी हुई थी। शुक्रवार को दिन में कभी बादल छा रहे तो कभी तेज धूप निकलती रही। रात तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। तेज धूल भरी आंधी शुरू हुई। उसके बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। जो देर रात तक चलता रहा। शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं रात में न्यूनतम तापमान घटकर 23.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया थ। मौसम विभाग ने दो दिन तक बारिश होने की अनुमान जताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.