भागलपुर, मार्च 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बीते दो दिन से सूरज की तपिश बढ़ रही है तो दिन के तापमान में उत्तरोतर वृद्धि हो रही है। वहीं रात में चल रही नम पछुआ हवा के कारण बीते दो दिन में रात का तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क चुका है। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो अब सुहाने मौसम के दिन बीतने वाले हैं। अगले तीन से चार दिनों में दिन का पारा 35.0 डिग्री सेल्सियस तो रात का पारा भी 20.0 डिग्री सेल्सियस के पार होगा। 1.9 डिग्री सेल्सियस लुढ़का रात का तापमान बीते 24 घंटे के दौरान जहां दिन के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली कमी आई तो वहीं रात का पारा 1.9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। रविवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्स...