किशनगंज, जनवरी 5 -- बहादुरगंज, निज संवाददाता विगत दो दिनों से धुप खिलने के बाद क्षेत्रवासी ठंड से राहत महसूस कर रहे थे लेकिन शनिवार की देर शाम सर्द हवा बढ़ने के बाद रविवार सुबह से कपकपाती ठंड के असर से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार दिन में 16 डिग्री और शाम ढलने के बाद पारा 11 डिग्री तक लुढ़क जाने से ठंड का प्रकोप चरम पर है। अधिकांश लोग कपकपाती ठंड से राहत पाने के लिए दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। कपकपाती ठंड के कारण हाट बाजार एवं सड़कों पर चहल-पहल सामान्य से कम रही। ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों के दुकानदार एवं बिजली हीटर से जुड़े दुकानों पर खरीददारों की भीड़ देखी गयी। गरीब परिवारों एवं पशुपालकों के लिए कंपकपाती ठंड अभिशाप बन गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.