बिहारशरीफ, मई 15 -- बिहार के नालंदा जिले के एक गांव में पंचायती के बाद दो पक्षों में मारपीट के बाद गोलीबारी हो गई। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, बीचबचाव करने पहुंचे गांव के सरपंच बी गोली लगन से घायल हो गए। मारपीट में उनके बेटे को भी चोट लगी है। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के बेरौटी गांव का है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हत्या के 3 आरोपियों को बंदूक और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय विनीत सिंह के रूप में हुई है। जख्मी सरपंच शंभू सिंह और उनके बेटे दिलखुश कुमार का इलाज चल रहा है। सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर आरोपी अरुण सिंह और विनीत सिंह के बीच विवाद हुआ था। विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार को गांव में पंचायती कर मामले को खत्म करने पर सहमति बनी थी। इसी दिन शाम में ही विन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.