बरेली, जनवरी 1 -- दिन के बाद अब रात में पारा लुढ़क गया है। बीते 24 घंटे में रात मे न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। दिन में हल्की धूप से तापमान में मामूली इजाफा हुआ है। बुधवार को पूरा दिन हवा चलने की वजह से लोग ठंड और गलन से कांपते रहे। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। दो-तीन दिनों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी होने का अनुमान है। बुधवार को आसमान साफ रहा और धुंध का असर भी कम दिखा। आसमान से सूर्य झांका लेकिन चटक धूप नहीं निकली। पूरा दिन कभी बादलों मे सूर्य छिप जाता तो कभी हल्की धूप निकल जाती। तापमान में मामूली इजाफा हुआ है लेकिन इससे ठंड से खास राहत नहीं मिली। हवा चलने की वजह से गलन भी अधिक रही। बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान 16....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.