सुल्तानपुर, जनवरी 30 -- सुलतानपुर। जिले के तापमान में रोजाना बदलाव होने लगा है। बुधवार को दिन में आसमान में हल्के बादल व धूप के कारण ठंड कम हो जाती है लेकिन शाम होते ही तापमान में गिरावट हो जाती है। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण जानवरों के साथ आमजन पर भी प्रभाव पड़ने लगा है। बादल व रात में गलन होने के कारण अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। इससे आर्द्रता अधिकतम 86 व न्यूनतम तापमान 54 फीसदी हो गई है। मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र की माने तो आगामी चौबीस घंटे में मौसम शुष्क रहेगा। औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने व हवा पश्चिमी चलने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...