नई दिल्ली, मई 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में शुक्रवार को मौसम की गर्मी और नरमी एक साथ दिखाई दी। दिन में झुलसाने वाली धूप से लोग परेशान नजर आए। इस दौरान पारा चढ़कर 42 डिग्री के पार चला गया। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन था। वहीं, शाम को मौसम ने करवट बदली और दिल्ली की ज्यादातर स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हुई। इसके चलते तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार की सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ धूप और तेज होती गई। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़ों के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.