अमरोहा, अप्रैल 19 -- शुक्रवार को दिनभर तेज धूप की तपिश ने लोगों को झुलसाए रखा। भीषण गर्मी में लोग पसीना-पसीना नजर आए। वहीं रात दस बजे मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। गरज-चमक के साथ तेज आंधी के बीच बारिश हुई। बिजली गुल होने के साथ ही सड़कों पर अंधेरा पसर गया। वहीं तापमान में कुछ गिरावट आने से जरूर राहत मिली। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप निकली व गर्मी का प्रकोप चरम पर रहा। शाम तक भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। इस बीच रात करीब दस बजे से अमरोहा व आसपास क्षेत्र में बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ ही देर में गरज-चमक के साथ तेज आंधी चली व बारिश शुरू हो गई। बदले मौसम के बीच तरावट घुल गई। गर्मी से जनजीवन को राहत मिली। वहीं बारिश के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई। गेहूं की कटाई में जुटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.