रुडकी, जनवरी 10 -- शनिवार को दिन के समय धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बनी रही। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम दर्ज किया गया। शनिवार तड़के कोहरा रहा, लेकिन सुबह आठ बजे तक मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। जिससे लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। लोगों ने अपने कामकाज निपटाए और धूप का भी आनंद लिया। बाजारो में खासी रौनक देखने को मिली। कृषि विशेषज्ञ डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि वर्तमान मौसम फसलों के लिए सामान्य रूप से अनुकूल बना हुआ है, लेकिन सुबह-शाम पड़ रही ठंड का असर सब्जी और रबी फसलों पर पड़ सकता ह...