हाथरस, फरवरी 10 -- हाथरस। मंगलवार को भी मौसम साफ रहने से पूरे दिन सूर्य देव ने दर्शन दिए। दिनभर तेज और चटकदार धूप खिली। दिन में धूप खिलने का असर बाजारों में भी दिखाई दिया। बाजारों में भी लोगों की खरीदारी करने के लिए भीड़ उमड़ी। बाजारों पूरे दिन काफी चहल-पहल रही। अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को सुबह से ही मौसम साफ दिखा। लेकिन दिन निकलने के साथ ही सूर्य देव ने दर्शन दिए और आसमान में तनी कोहरे की चादर छंट गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप भी तेज खिलती गई। दोपहर में काफी चटकदार और तेज धूप निकली। धूप निकलने के साथ ही सर्दी के तेवर कुछ नर्म पड़ गए। धूप खिलने के साथ ही जनजीवन भी पटरी पर लौटता नजर आया। बाजारों में खरीदारी करने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। जिसके चलते बाजारों में अच्छी-ख...