लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- लखीमपुर, संवाददाता। मौसम का मिजाज इन दिनों अजीब बना हुआ है। सुबहRs.-शाम घने कोहरे की चादर छाई रहती है, जबकि दोपहर होते-होते तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास कराने लगती है। तापमान में इस उतार-चढ़ाव ने आमजन को बेहाल कर दिया है। रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चलती रही, जिससे धूप के बावजूद सर्दी का असर बना रहा। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम हो जाने से सड़कों पर वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। हाईवे और प्रमुख मार्गों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है, जिसमें सुबह-शाम कोहरा और दिन में धूप का सिलसिला जारी रह सकता है। कोहरे और सर्द हवा...