फरीदाबाद, सितम्बर 16 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी के लोगों एक बार फिर से जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। सुबह से चमचमाती धूप ने अधिकतम तापमान में 35 डिग्री तक पहुंचा दिया। तेज धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पूरा सप्ताह ऐसा ही मौसम रहेगा। मानसून के समाप्त होने के साथ ही आसमान बिल्कुल साफ रहने लगा है। सुबह नौ बजे के बाद तापमान में काफी बढ़ोतरी होने लगती है। दोपहर 12 बजे तापमान 35 डिग्री पहुंच रहा है। तापमान लोगों को जून वाली गर्मी का अहसास करा रहा है। दोपहर के समय कूलर के आगे भी पसीना नहीं सूखता। तेज गर्मी की वजह से एक बार फिर ठंडे पेयपदार्थों की मांग बढ़ी है। बीके व नीलम चौक पर खड़ी होने जूस की रेहड़ियों पर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। इसके अलावा लोग धूप की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.