लखीमपुरखीरी, जून 5 -- लखीमपुर। बुधवार सुबह से ही सूरज की तेज किरणों ने लोगों को परेशान कर दिया था। चिलचिलाती धूप और गर्मी के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। खासकर दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और दिहाड़ी मजदूर गर्मी से बेहाल नजर आए। शहर के बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल अपेक्षाकृत कम रही। दोपहर तक तापमान तेजी से बढ़ते हुए 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। करीब दो बजे के आसपास आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाएं चलने लगीं। हवाओं ने गर्मी से राहत दी और उसके बाद हल्की बारिश ने मौसम को और भी सुहावना बना दिया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मौसम में आए बदलाव से लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.