गढ़वा, मार्च 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मौसम पूर्वानुमान अनुसार यह सप्ताह धूप- छांव वाला रहेगा। दिन में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। दिन का तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं रात का तापमान 17-20 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा हो सकती है। यह जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 21 मार्च को मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान जताया जा रहा है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि इस सप्ताह रबी फसलों की कटाई न करें। खलिहान में जो भी फसल कटाई उपरांत है उसे झाड़ कर जल्द से जल्द लाकर घर के अंदर सुरक्षित रख लें। फसलों के कटाई उपरांत खाली खेतों में वर्षा के बाद जल्द से जल्द खेत की गहरी जुताई कर खेत को खोल दें। जिस खेत में नीचे कड़ी परत टूटती है ...