हरिद्वार, अगस्त 7 -- हरिद्वार। धर्मनगरी में गुरुवार को लोग गर्मी से परेशान रहे। सुबह से शाम तक धूप की तपिश और गर्मी ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दिन। दोपहर के समय लोग उमस से बेहाल रहे। इस दौरान अधिकतम तापमान के 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को हरिद्वार में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान में बढ़ोतरी के साथ धर्मनगरी में गर्मी का अहसास बढ़ गया। पूरा दिन लोग तपती धूप से जूझते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.