बांदा, जून 20 -- बांदा। संवाददाता दिन में तल्ख धूप से तपिश और उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। सूर्य ढलते ही शाम सात बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटा रात आठ बजे तक लगातार बारिश हुई। वहीं, 24 घंटा के अंदर अधिकतम तापमान में डेढ़ और न्यूनतम में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्री-मानसून बारिश के बाद भी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे से ही तेज धूप निकली। समय बढ़ने के साथ सूर्य के तेवर तल्ख होते गए। साढ़े 11 बजे तक स्थिति यह रही कि बिना सिर और मुंह ढके बाहर निकल पाना मुश्किल रहा। दोपहर एक बजे तक दिन का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री तक पहुंच गया। शाम चार बजे आसमान में बादल छाए, तब लोगों ने राहत की सांस ली। आसमान में छाए बादल शाम सात बजे गरज-चमक के साथ बरस पड़े। रात आठ बजे तक लगातार बारिश हुई। बांदा कृषि एवं प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.