हरिद्वार, जुलाई 30 -- धर्मनगरी में बुधवार को लोग पूरा दिन गर्मी से जूझते रहे। इस दौरान धूप की तपिश और उमस ने लोगों के पसीने निकाल दिए। शाम को भी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं बढ़ती गर्मी के बीच बुधवार को अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान में बढ़ोतरी के साथ दिन में गर्मी का अहसास बढ़ गया। सुबह से लोग तपती धूप से परेशान रहे। दोपहर को तेज धूप और उमस के बीच लोगों को आवाजाही में बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.