हरिद्वार, अगस्त 30 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में शनिवार को गर्मी से लोग बेहाल रहा। दिन में धूप की तपिश ने लोगों के पसीने निकाल दिए। दोपहर के समय तेज धूप और उमस के बीच लोगों को आवाजाही में बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ी। वहीं धूप और गर्मी के कारण शनिवार को अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.