हरिद्वार, मई 5 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में सोमवार को गर्मी का एहसास कम रहा। धूप की तपिश कम होने की वजह से दिन में लोगों को गर्मी से राहत मिली। साथ ही तापमान में गिरावट के कारण हवा में ठंडक बनी रही। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। बहादराबाद अनुसंधान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान में गिरावट और धूप की तपिश कम होने के कारण सोमवार को दिन में गर्मी का प्रकोप कम रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.