संतकबीरनगर, जनवरी 28 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। कभी तापमान इतना अधिक बढ़ जा रहा है कि लोगों को दिन में गर्मी लग रही है। तो कभी पछुआ हवाओं की वजह से गलन बढ़ जा रही है। पल-पल बदलते हुए मौमस लोगों को परेशान कर रहे हैं। बच्चे अक्सर बदले मौसम के चपेट में आ जा रहे हैं। मंगलवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहा। न तो कोहरा और न ही बदली। फिर भी सुबह के समय गलन बरकरार रही। ठंड की वजह से होने वाली बीमारियों के चलते अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ी। जिला संयुक्त चिकित्सालय में मंगलवार की सुबह से ही इलाज कराने के लिए पर्ची काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों की लाइन लगी रही। दवाओं के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही। सुबह आठ बजे से डेढ़ बजे तक 767 नए मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया और लगभग सात सौ से अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.