मुरादाबाद, सितम्बर 16 -- मुरादाबाद। कई दिनों से साफ मौसम के बीच दिन के समय चिलचिलाती धूप और उमस के बने हुए सिलसिले में तब्दीली का ब्रेक लगा। मंगलवार को दिन के समय काफी तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया। शाम के समय हवा की रफ्तार ठहरी रहने से उमस काफी बढ़ी रही, लेकिन, शाम सात बजे के बाद मौसम का मंजर बदला। आसमान पर दोपहर बाद से मंडरा रहे बादल बरस पड़े। कुछ मिनट हुई बारिश से उमस कम हो गई। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन और रात का तापमान औसत से करीब दो डिग्री अधिक होने के चलते शहरवासियों को गर्म व उमस भरे मौसम ने परेशान किया। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज बुधवार और कल गुरुवार को भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। दिन व रात के तापमान में कोई वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.