संतकबीरनगर, अप्रैल 24 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सुबह दस बजे के बाद से ही चल रही हवाओं ने समूचे वातावरण को झकझोर कर रख दिया। अंधड़ जैसी चल रही हवाओं की वजह से सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। पिछले चार दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार ठहरा हुआ है। इसकी वजह से समूचा वातावरण झुलस रहा है। झुलसा देने वाली गर्मी से जन जीवन पूरी तरीके से बेहाल हो गया। तेज धूप से दोपहर में सड़कें सूनी हो गईं। लोग घरों से निकलने में परहेज करते रहे। तापमान में इजाफा होने दिन का काम-काज प्रभावित हो रहा है। दिन का तापमान की अधिकता के साथ साथ तेज गति से चल रही हवाओं की वजह से वातावरण और भी तल्ख हो गया है। लोग बाहर निकलने से परहेज करते रहे। सुबह दस बजे के बाद से ही सड़कें सूनी हो गईं। नरेन्द्र देव कृषि विवि कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्...