बांका, अगस्त 18 -- बांका, एक संवाददाता। श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भक्ति में सराबोर रहे जिले भर के श्रद्धालु। जिले भर के तमाम ठाकुरबारियों में रविवार को भी भक्तिमय माहौल बना रहा। कई स्थानों पर मेला व भक्ति जागरण का भी आयोजन देखने को मिला। कुछ ऐसा ही आलम रहा दुधारी के कन्हैया स्थान की। जिलामुख्यालय से महज़ 6 किलोमीटर की दूरी पर दुधारी गांव में अवस्थित कन्हैया स्थान रविवार को पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंगा दिखा। पूरे मंदिर प्रांगण में सैंकड़ो क़ी संख्या में श्रद्धालु दिन भर दिखे। हालांकि भक्ति भाव को देखते हुए भगवान भी भक्तो का साथ देते हुए, जिलेभर में हल्की आंधी के साथ हुए वर्षा से लोगों को गर्मी से राहत भी प्रदान किया। जिसे भक्तों ने सहर्ष स्वीकार किया। वहीं संध्या बेला में मंदिर प्रशासन ने भक्ति जागरण का आयोजन किया, जिससे लोग भाव-विभो...